सयाजी शिंदे अस्‍पताल में भर्ती, सीने में दर्द के बाद हुई एंजियोप्‍लास्‍टी, डॉक्‍टर ने बताया 99 पर्सेंट ब्लॉकेज

बॉलीवुड, साउथ और मराठी फिल्मों के फेमस एक्टर सयाजी शिंदे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। अब उनकी हालत स्थिर है। एक्टर ने हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sayaji Shinde की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। हालत बिगड़ने के बाद 11 अप्रैल को घरवाले उन्हें हॉस्पिटल लेकर भागे। जहां पर डॉक्टर्स ने कई टेस्ट किए और पाया कि हार्ट को ब्लड की सप्लाई करने वाली धमनियों में 99 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद डॉक्टर्स को उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी।

65 साल के सयाजी शिंदे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इसमें वो कह रहे हैं, ‘हैलो, मैं ठीक हो रहा हूं। सभी फैंस जो मुझे प्यार करते हैं, जो मेरे साथ हैं, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं जल्द ही एंटरटेनमेंट करने के लिए आऊंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights