‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के साथ दमदार अंदाज में लौटे अमिताभ बच्चन, इस दिन से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

कौन बनेगा करोड़पति’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमिताभ बच्चन अपने इस शो के 16वें सीजन के साथ जल्द वापसी कर रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, और मेकर्स ने नए प्रोमो के साथ अनाउंसमेंट की है। हालांकि अभी इसकी टेलिकास्ट डेट रिवील नहीं की गई है, लेकिन रजिस्ट्रेशन कबसे हैं, यह जरूर बताया गया है। अगर आप हॉटसीट पर पहुंचने का मौका गंवाना नहीं चाहते, तो तारीख नोट कर लीजिए

Kaun Banega Crorepati के पिछले सीजन में Amitabh Bachchan ने यह कहकर शो खत्म किया था कि अपनों से ये कहना कि कल से हम नहीं आएंगे, ये कहने की न तो हिम्मत हो पाती है और ना ही मन होता है। यह कहते हुए वह भावुक हो गए थे और दर्शक भी रो पड़े थे। लेकिन अब उसी अंत के साथ एक नया आरंभ लेकर अमिताभ बच्चन आ गए हैं।

कौन बनेगा करोड़पति 16′ सोनी टीवी पर आएगा और इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए सीजन का पहला प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पर पिछला सीजन यानी ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ खत्म हुआ था। फिर अमिताभ बच्चन की आवाज आती है- हर आरंभ का अंत तय है, मगर अपनों के प्यार में जो आनंद है… लेकिन बात पूरी होने से पहले ही आवाज आती है कि मम्मी बोलती है यह मेरा शो है और बच्चे बोलते हैं कि यह मेरा शो है। और एक बार फिर अमिताभ की आवाज गानों में गूंजती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights