शार्क टैंक इंडिया 3: मौत की फर्जी खबरों से विनीता सिंह परेशान, बोलीं- फेसबुक और साइबर पुलिस से नहीं मिली मदद

शार्क टैंक इंडिया सीजन 3′ की विनीता सिंह के बारे में कुछ समय से उनकी मौत और गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उन्होंने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब इस बारे में उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है और उस पर चिंता जाहिर की है। वहीं, यूजर्स से सुझाव भी मांगा है और लोगों ने बताया कि उन्होंने कई तरह के फर्जी पोस्ट उनके बारे में देखे हैं।

विनीता सिंह ने एक्स हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर कर इस बात का जिक्र किया हि वह पेड पीआर जैसी चीजों से फिलहाल जूझ रही हैं, जिसने उनकी मौत और गिरफ्तारी के बारे में फर्जी खबरें फैलाई हैं। पिछले 5 हफ्तों से इस बारे में लगातार खबरें आ रही हैं। हालांकि शुरुआत में तो उन्होंने इन चीजों को नजरअंदाज किया। लेकिन बाद में फेसबुक और मुंबई साइबर पुलिस में रिपोर्ट की। जहां से कोई मदद नहीं मिली।

विनीता सिंह ने बताया कि सबसे बुरी चीज तो ये थी कि जब लोगों ने खबर की पुष्टि करने के लिए उनकी मां को फोन कर दिया था। वह लिखती हैं, ‘पिछले पांच हफ्तों से अपनी मौत और गिरफ्तारी की खबरों के लिए मैं पेड पीआर से डील कर रही हूं। पहले को इग्नोर किया और फि मेटा में कई बार रिपोर्ट किया। मुंबई साइबर सेल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन ये चीजें नहीं रुकीं। और सबसे मुश्किल समय वो होता है, जब लोग घबरा जाते हैं और मेरी मां को फोन कर देते हैं। नीचे कुछ पोस्ट्स हैं, आपके कोई सुझाव हैं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights