करीना कपूर ने छोड़ी KGF स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’, इस कारण नहीं बन पाई बात

KGF स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि करीना कपूर ने यह फिल्म छोड़ दी है। करीना इस फिल्म में गैंगस्टर बने यश की बहन का रोल प्ले करने वाली थीं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसके लिए हां भी कर दी थी। पर अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। करीना ने ‘टॉक्सिक’ की टीम से बात करके खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया है। इसकी वजह भी सामने आई है।

जबसे यह खबर आई थी कि करीना ‘टॉक्सिक’ का हिस्सा होंगी, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन अब इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है कि बेबो ने यश की फिल्म छोड़ दी है।रिपोर्ट के मुताबिक, करीना के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स ने अब अन्य हीरोइनों से बात करना शुरू कर दिया है। चूंकि ‘टॉक्सिक’ की कहानी, भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए ऐसी एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है, जो यश की बहन का रोल अदा कर सके। साथ ही वह साउथ में भी पॉपुलर हो। चर्चा है कि अब ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी को साइन किया गया है। लेकिन वह बहन के नहीं, बल्कि यश की प्रेमिका के रोल में नजर आएंगी।


‘टॉक्सिक’ को नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रहे हैं और यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को पैन इंडिया रिलीज होगी। वहीं, करीना की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, Kareena Kapoor Khan और ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने आपस में बातचीत करके यह फैसला किया। दरअसल करीना को डेट्स के टकराव के कारण काफी दिक्कतें हो रही थीं। उनके पास डेट्स की प्रॉब्लम थी, जिसके कारण वह Toxic के शूट के लिए टाइम नहीं निकाल पा रही थीं। इसलिए बात नहीं बनी। इसलिए करीना ने फिल्म के मेकर्स से बातचीत करके खुद ‘टॉक्सिक’ छोड़ दी। जबकि उनकी इस फिल्म को करने में दिलचस्पी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights