घर से कोचिंग पढ़ने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने वारदात का पता चलने के 24 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया है। सभी आरोपी शहडोल जिला के निवासी है। इन्होंने ही जिले कल्याणपुर के जंगल में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इनको अरेस्ट करने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए इन सभी के घर को जमींदोज कर दिया है।
दरअसल, 6 मई को नाबालिग छात्रा अपने क्लासमेट के साथ कोचिंग पढ़ने का कह कर कल्याणपुर के जंगल चली गई। क्लासमेट के साथ लड़की को देखकर 5 आरोपी युवक भी उनके पीछे लग गए थे। जंगल में पहुंचते ही आरोपियों ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद फटे कपड़े और खून से लथपथ हालात में छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने कोतवाली थाना में जाकर मामले की शिकायत की। नाबालिग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। वारदात कर फरार हुए आरोपियों को बुधवार क दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपियों के घर और दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह ने बताया है कि दुष्कर्म के आरोपियों के मकान का अवैध निर्माण था। इसलिए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मकान को गिराया जा रहा है।