हर्षाली मल्होत्रा ने ‘हीरामंडी’ के गाने पर दिखाई अदाएं, कायल हुए मुन्नी के फैंस, बोले- आलमजेब तो इसे होना चाहिए

‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान की को-स्टार हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। 2015 की हिट फिल्म में एक प्यारी बच्ची के रूप में नजर आने वाली मुन्नी उर्फ हर्षाली अब एक यंग और खूबसूरत लड़की दिखती हैं और हाल ही में उन्होंने हीरामंडी के गाने पर ऐसे जबरदस्त मूव्य और एक्सप्रेशन दिए हैं कि सबको हैरान कर दिया है। हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस को अपनी तस्वीरों, वीडियो और बूमरैंग के साथ अपडेट करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक डांस वीडियो अपलोड किया है।

Harshaali Malhotra ने Heeramandi के गाने ‘एक बार देख लीजिए’ पर बहुत खूबसूरती से अदाएं दिखाई हैं और सुंदर सा डांस किया है। हर्षाली को देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि वो अभी इतनी छोटी हैं। वो हीरामंडी की सारी हीरोइनों पर भारी पड़ रही हैं। जैसे ही उन्होंने वीडियो शेयर किया, उनके कई फैंस और फॉलोअर्स ने प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत हैं’, वहीं दूसरे ने कहा, ‘मुन्नी तो डांस भी कर लेती है।’ इस बीच, कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को हीरामंडी में आलमजेब से भी बेहतर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights