‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ट्रेलर: खूब जंचे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर, मरे सपनों को फिर जिंदा करने की एक कहानी

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की अपकमिंग मूवी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी महीने थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें लव स्टोरी के साथ-साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए सपने को फिर से जिंदा करने और उसे जीने की कहानी है।

2 मिनट 55 सेकेंड के ट्रेलर में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की लव स्टोरी दिखाई गई। दोनों का नाम माही है। प्यार में पड़ते हैं, शादी करते हैं और हैप्पी मैरिड लाइफ जीते हैं। पर इस खुशहाल जिंदगी में तब तनाव आने लगता है, जब राजकुमार राव अपने सपनों को जान्हवी के जरिए फिर से जिंदा करने की कोशिश करता है। ये सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी नहीं है, बल्कि इमोशंस से भरी जर्नी है।

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो जान्हवी को इस फिल्म के अलावा ‘उलझन’ में देखा जाएगा। वो जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवारा: पार्ट 1’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी है। राजकुमार की बात करें तो वो ‘स्त्री 2’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights