हत्या की सजा से बचने को चार बार बदला नाम, साधु बना…लेकिन पुलिस ने 18 साल से वांटेड को खोज निकाला

बॉलीवुड की फिल्मों अक्सर ये डायलॉग सुना होगा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। सूरत पुलिस ने सैकड़ों साल पुरानी इस कहावत को सच साबित किया है। हत्या के मामले में फरार हुए एक आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए चार बनाम बदले। इसके बाद उसने अपने वेश बदल लिया और फिर देश (गुजराती में अपना क्षेत्र) भी, लेकिन गुजरात की सूरत शहर पुलिस ने आरोपी को 18 साल बाद दबोचने में सफालता हासिल की है। सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलाेत ने पुलिस को इतने साल पुराने मामले को हल करने पर बधाई दी है।

सूरत शहर पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर के अनुसार 18 साल बाद गिरफ्त में आया आरोपी नारायण सिंह उर्फ राजू सिंह उर्फ सौरभ सिंह उर्फ बृजमोहन सिंह है। गुर्जर के अनुसार साल 2006 में सूरत के भेस्तान इलाके में एक सहयोगी की हत्या कर दी थी। इसके बाद यह सूरत छोड़कर भाग निकला था। उस वक्त पर पुलिस ने काफी खोजबीन की थी लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भेस्तान सरिया बनाने वाली फेक्ट्री में काम करता था। तब इसने अपने साथी भोला कुर्मी की सरिया मारकर हत्या कर दी थी। भोला कुर्मी फैक्ट्री में वॉचमैन की नौकरी करता था।

पुलिस के अनुसार विवाद बड़ा नहीं था। मामूली कहासुनी में ही आरोपी ने सारिया से हमला करके काम तमाम कर दिया था। इसके बाद यह फरार हो गया था। 2006 से अभी तक वांटेड था। इसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार वारण्ट जारी हुए थे। मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था। तब से ही इस आरोपी को खोजने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी, लेकिन नाम और फिर पहचान बदल लेने के कारण पुलिस इसके पास तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने अनुसार आरोपी ने पिछले 18 सालों में चार नाम धारण किए। इस दौरान एक दुर्घटना में इसका हाथ भी चला गया। इसके बाद यह आरोपी साधु बनकर कानपुर के पास रहने लगा।

सूरत पुलिस के सूरत शहर पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर के अनुसार पुलिस के रिकॉर्ड में आरोपी वांटेड था। वह वांछितों की सूची में बन हुआ था। ऐसे में उसकी खोजबीन चल रही थी लेकिन पिछले दिनों इसको खोजने के लिए फिर हुमैन इंटेलीजेंस की मदद ली गई। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने इसके गांव में दबिश दी। यह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए फिर जाल बिछाया। इस बार पुलिस ने अपना हुलिया बदल लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नारायण को उत्तरप्रदेश के दंतोली गांव से साधु का वेश में अरेस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights