उत्तरकाशी में पहाड़ों से टूट कर गिरते पत्थर, देखिए वायरल वीडियो खड़े कर देगा रोंगेटे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक महिला लापता है। हादसे में चार मजदूर समेत 12 लोग घायल हैं। ये हादसा शुक्रवार दोपहर 12:20 बजे का है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते हुए पत्थर दिखाई दे रहे हैं। पूरे हाइवे पर पत्थर ही पत्थर दिख रहे हैं। हादसे का शिकार हुई कार भी उल्टी हाइवे पर पड़ी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को हर्षिल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश लाया गया है। मरने वालों की पहचान उत्तरकाशी के भटवारी इलाके के सैंज गांव के रहने वाले अखिल सिंह (18) के रूप में हुई है। लापता महिला कमला देवी है, जोकि मजदूरी करती है।

सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान और आपदा प्रबंधन की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य किया। हादसे में बीआरओ का एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक कार, एक जेसीबी मशीन और एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हादसे का कारण जंगल में लगी आग को बताया जा रहा है। जंगल में लगी आग और बिजली की एचटी लाइन टूटने के साथ ही पहाड़ी से पत्थर टूट कर नीचे गिरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights