ओरहान अवात्रमणि उर्फ ओरी अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी चीजों के कारण छाए भी रहते हैं। बीती रात वह जब अपनी दोस्त तानिया श्रॉफ की पार्टी से बाहर आए तो सबकी नजर उन पर ही टिकी रह गई। वह इस बार न तो अपने मोबाइल कवर से और न ही अपने किसी स्टेटमेंट से खबरों में छाए। बल्कि किसी और कारण से वह इंटरनेट पर वायरल हो गए।
ओरी कतई अमीर हैं। उनके पास अथाह पैसा है। वह एक सेल्फी के लिए 30 लाख रुपये चार्ज करते हैं। स्टार किड्स के दोस्त हैं। उनके क्लासमेट रह चुके हैं। उन्हें पार्टियां करना अच्छा लगता है। किसी मूवी का प्रमोशन हो या फिर किसी का बर्थडे, ओरी वहां जरूर मिलते हैं। खासकर एक्टर्स के साथ तो वह नजर आते ही हैं। अब तानिया श्रॉफ, जो कि एक मॉडल हैं और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को डेट कर रही थीं, की पार्टी में भी वह पहुंचे और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
ओरी जब बाहर आए तो उन्होंने नीले और सफेद रंग की एक टी-शर्ट पहनी थी। जो बुरी तरह फटी हुई थी। गले से लेकर पीछे का हिस्सा एकदम चिथड़ा हो रखा था। हालांकि इस दौरान वह हंसते-मुस्कुराते हुए बाहर आए और कार में बैठने से पहले पैप्स को पोज दिया। फोटोज क्लिक करवाई। और फिर बैठकर वह रवाना हो गए।
ओरी का ये हाल देखकर लोगों ने जमकर मजे लिए। मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा, ‘उर्फी जावेद का भाई खुर्फी।’ एक ने पूछा, ‘इसके कपड़े किसने फाड़े?’ वहीं एक यूजर ने ये भी कहा, ‘अमीर गरीब दिख रहा है और गरीब अमीर बनने का दिखावा कर रहा है।’ एक ने लिखा, ‘पब्लिक में पिटा क्या?’ एक ने हैरानी के साथ कहा, ‘अरे ये इतना गरीब कैसे हो गया जो कपड़े भी फटे रहन रहा है।’