सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं, जिसकी चर्चा कई दिनों से चल रही है। हालांकि सोनाक्षी या जहीर इकबाल ने अभी तक अपनी शादी पर कुछ रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन अब एक्ट्रेस के मामा और प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने इस शादी पर खुशी जाहिर की है। पहलाज निहलानी की शत्रुघ्न सिन्हा के साथ साल 1977 से दोस्ती है और सोनाक्षी उन्हें मामा कहती हैं। सोनाक्षी और जहीर की 23 जून को शादी के बाद उसी शाम मुंबई के बस्तियां में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
Pahlaj Nihlani ने ‘टाइम्स नाऊ’ से बातचीत में Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी के बारे में बात की। वहीं, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने बताया कि सोनाक्षी ने उन्हें अपनी शादी का प्यारा कार्ड भेजा है।पहलाज निहलानी ने सोनाक्षी और जहीर को शादी की शुभकामनाएं दीं और कहा, ‘मैं सोनाक्षी का मामा हूं। मेरा आशीर्वाद सोनाक्षी और जहीर के साथ है। फाइनली दोनों शादी कर रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’वहीं, पूनम ढिल्लों ने बताया कि सोनाक्षी ने उन्हें अपनी शादी का खूबसूरत इन्विटेशन कार्ड भेजा है और वह इस शादी में जरूर शामिल होंगी। उन्होंने ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ से कहा, ‘मैं सोनाक्षी को शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने बबुत प्यारा इनवाइट भेजा है उसने। मैं उसे तब से जानती हूं, जब वह बच्ची थी। उसकी पूरी जर्नी देखी है। भगवान करे वह बहुत खुश रहे। वह एक प्यारी लड़की है और मैं उसके लिए ढेर सारी खुशियों की कामना करती हूं।’
वहीं, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने न तो बेटी की शादी की खबरों से इनकार किया और ना ही इन्हें कन्फर्म किया। लेकिन इतना जरूर कहा था कि जब शादी होगी तो वह बहुत खुश होंगे। एक्टर ने कहा था कि बेटी सोनाक्षी जिसे भी चुनें, पूरा परिवार उन्हें सपोर्ट करेगा।