मुंज्या’ के आगे फीकी पड़ गई कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’, दूसरे दिन की इतनी कमाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई और इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने हल्की ओपनिंग की थी, पर दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ गई। पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर बनी ‘चंदू चैंपियन’ ने उनका किरदार निभाया और खूब तारीफें बटोर रहे हैं। उधर ‘मुंज्या’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और 9 दिन बाद भी कमाल की कमाई कर रही है। ‘मुंज्या’ में कोई बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन दमदार कंटेंट के दम पर यह दर्शकों को थिएटर्स में खींच पाने में कामयाब रही है। दिलचस्प बात यह है कि ‘मुंज्या’ ने 9वें दिन लगभग उतना ही कलेक्शन किया है, जितना दूसरे दिन ‘चंदू चैंपियन’ ने। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

सबसे पहले बात Chandu Champion की। 100-140 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म से जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीदें थीं, पर वो सब धाराशायी हो गईं। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त दिखी। पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस लगभग सूखा ही छाया हुआ है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ जैसी बड़े बजट की बड़े स्टार्स वाली फिल्में पिट गईं। सिर्फ राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ ही थोड़ा बहुत टिके रहने में कामयाब रही। और अब ‘चंदू चैंपियन’ की परफॉर्मेंस भी निराश कर रही है।

‘चंदू चैंपियन’ ने पहले दिन 4.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और दूसरे दिन इसकी कमाई और बढ़ गई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म ने दूसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी भी ठीक-ठाक रही। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये हो गया है। सुबह के शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी 8.26%, दोपहर के शोज में 17.74% और रात के शोज में बढ़कर 34.81% हो गई।

‘मुंज्या’ की बात करें तो इसने 8वें दिन 3.5 करोड़ का कारोबार किया था, लेकिन 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में तगड़ा उछाल आया। ‘मुंज्या’ ने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 6.25 करोड़ की दोगुनी कमाई करके चौंका दिया। फिल्म का कुल कलेक्शन 45.23 करोड़ रुपये हो चुका है और इसका बजट करीब 30 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म हिट हो चुकी है।

‘मुंज्या’ एक हॉरर कॉमेडी है और इसमें अभय वर्मा, मोना सिंह और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। फिल्म की की खूब तारीफ हो रही है और जो भी फिल्म देखकर आ रहे हैं, इसका गुणगान किए बिना नहीं रह पा रहे। हैरानी की बात है कि ‘मुंज्या’ ने 4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और 9वें दिन उससे भी तगड़ी कमाई कर डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights