राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 66वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, जानें क्या लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उनकी बुद्धिमत्ता और गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights