प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़ी, अब बैकफुट पर आए कुमार स्वामी, श्रीकृष्ण के चरणों में आने का किया वादा

भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक कुमार स्वामी भी अब बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने साधु-संतों से माफी मांगी है। इससे पहले राधारानी को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बरसाने पहुंच कर राधारानी के चरणों में नाक रगड़ कर माफी मांगी। दरअसल, पिछले दिनों भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र पर बोलते हुए कुमार स्वामी का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में देवालय न्यास ने चौमुहां आश्रम पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। देवालय न्यास की चेतावनी के बाद रविवार को कुमार स्वामी ने एक वीडियो जारी कर अपनी भूल के लिए ऋषियों, मुनियों, बृजवासियों और बांके बिहारी के भक्तों से माफी मांगी है।

सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कुमार स्वाती बृजवासी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में आने का वादा करते दिख रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुमार स्वामी का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह व्यास पीठ से श्रीकृष्ण और हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक बातें करते दिखे थे। देश-विदेश में करोड़ों भक्तों के आराध्य श्रीकृष्ण के चरित्र परम उंगली उठाई। इसके साथ ही, हिंदुओं की तुलना चोर, डाकू और गुंडों से की। वीडियो वायरल होने के बाद बृजवासियों ने उनका विरोध शुरू कर दिया

कुमार स्वामी के वीडियो वायरल होने के बाद वृंदावन में माहौल गरमा गया। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने वृंदावन में इस बयान से गुस्सा होकर कुमार स्वामी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ लोगों ने खुद को कुमार स्वामी का समर्थक बताते हुए उनसे पुतला छीन लिया था। इसके बाद हिंदुवादी संगठनों में गुस्सा भड़क उठा। देवालय न्यास इस मामले में कूदा। न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, कार्ष्णि नागेंद्र, हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी और आरके पांडेय ने कुमार स्वामी के चौमुंहा स्थित आश्रम पर पुतला फूंकने और आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights