भारतीय श्रमिक का हाथ कटा तो उसे मरने के लिए छोड़ दिया, जानिए अब पुलिस ने क्या किया?

टली की पुलिस ने कृषि उपकरण से हाथ कटने के कारण हुई एक भारतीय श्रमिक की मौत के मामले में खेत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अभियोजकों ने इस बारे में जानकारी दी है। अभियोजकों ने बताया कि खेत के मालिक ने खून से लथपथ भारतीय श्रमिक को ऐसे ही छोड़ दिया था और उसने एम्बुलेंस तक को फोन नहीं किया था। इस दौरान अत्यधिक खून बहने के कारण श्रमिक की मौत हो गई थी।

इटली में विरोध प्रदर्शन 

श्रमिक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई थी। सतनाम सिंह की मौत से इटली के लोग सकते में हैं और कार्य स्थल पर बेहतर माहौल की मांग को लेकर कृषि संघों और श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विरोध-प्रदर्शन में श्रमिकों ने इटली के कृषि उद्योग में कम वेतन पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों का शोषण करने वाली व्यवस्था को खत्म करने का आह्वान किया। 

श्रमिकों के साथ होती है क्रूरता

देश के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिंह जैसे श्रमिकों के साथ ‘‘क्रूरता’’ की जाती है तथा इटली में कृषि श्रमिकों को अक्सर ‘‘अमानवीय’’ हालात में काम करना पड़ता है। इस मामले को इटली की श्रम मंत्री मरीना काल्डेरोन ने संसद में उठाया था। उन्होंने कहा था, “लैटिना के ग्रामीण इलाकों में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय कृषि श्रमिक की मौत हो गई है और उन्हें बहुत गंभीर परिस्थितियों में छोड़ दिया गया था…उनकी मौत हो गई है।” उन्होंने कहा था, “यह बर्बर कृत्य था, अधिकारी जांच कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाएगा।”

…तो बच जाती जान

लातिना के अभियोजकों ने एक बयान में कहा कि कैराबिनिएरी पुलिस ने खेत के मालिक एंटोनेलो लोवाटो को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक जांच में पता चला कि सिंह की मौत ‘‘अत्यधिक रक्त बहने’’ के कारण हुई थी। अभियोजकों ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में पाया गया कि अगर सिंह को समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिल जाती तो वह ‘‘संभवत:’’ बच जाता। उन्होंने बताया कि सिंह का हाथ ‘नायलॉन-रैपिंग’ मशीन में फंस जाने के कारण कट गया था लेकिन लोवाटो ने तुंरत एम्बुलेंस को नहीं बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights