सुलह, शांति की कोशिश जारी है… मणिपुर में हिंसा पर पहली बार खुल कर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पहली बार पीएम मोदी ने मणिपुर के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। पीएम ने कहा कि मणिपुर में हिंसा लगातार कम हो रही है। राज्य में 500 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीति करने वालों को मणिपुर रिजेक्ट कर देगा। मणिपुर में छात्रों ने परीक्षा भी दी है। राज्य में सुलह और शांति की कोशिश जारी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि 1993 में मणिपुर के हालात अधिक खराब थे। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व मणिपुर के आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में बाढ़ का भी संकट है। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से पूरा सहयोग किया जा रहा है। मणिपुर के लिए सरकार निरंतर कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights