राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर अलग-अलग कारणों से चर्चा में बने रहते हैं। राजनीति के अलावा तेज प्रताप यादव भगवान की भक्ति को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में तेज प्रताप यादव अब भगवान शिव की भक्ति को लेकर चर्चा में हैं। शिवलिंग को जलाभिषेक करवाने का उनका तरीका काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला। राजद नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करवाया। उनका जलाभिषेक का अंदाज अलग रहा। तेज प्रताप जलाभिषेक के समय शिवलिंग से लिपर कर बैठे हुए दिखाई दिए। अब तेज प्रताप यादव द्वारा कराए गए इस जलाभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है