कलर्स का सीरियल ‘सुहागन चुड़ैल’ अपने शादी के सीन्स से दर्शकों को लुभा रहा है, जिसमें निया शर्मा एक शानदार दुल्हन के जोड़े में निशिगंधा की भूमिका निभा रही हैं। जहां उनके ऑन-स्क्रीन किरदार की शादी की ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा है, वहीं निया की असल जिंदगी में शादी के लिए अलग प्लानिंग हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की और इसके बारे में बताया।हालांकि, Nia Sharma अभी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन उन्होंने शेयर किया कि कैसे शो में उनकी ड्रेस ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है। अपनी शादी के सपनों के बारे में उनके खुलासों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है, जो उनके ग्लैमरस ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से पहले से ही इंप्रेस हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए, निया शर्मा कहती हैं, ‘शादियां हमेशा रोमांचक होती हैं, खासकर जब आप किसी ऐसे से शादी कर रहे हों जिसे आप जानते हों। लेकिन जब यह आपकी अपनी शादी हो, तो यह पूरी तरह से अलग कहानी है! अपने 13 साल के करियर में, मैंने बहुत सारे दुल्हन के कपड़े पहने हैं और हर एक मुझे बहुत पसंद आया। लेकिन अपनी शादी के लिए चुनाव करना बहुत बड़ी बात लगती है। यह केवल सुंदर दिखने और मजेदार डांस करने के बारे में नहीं है।’