वायनाड सहित इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

वायनाड जिले में मंगलवार की सुबह भूस्खलन के बाद तबाही का मंजर देखने को मिला। भूस्खलन के वजह से अब तक 60 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं अभी भी राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी भी यहां पर आफत की बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आए केरल के वायनाड जिले और पड़ोसी मलप्पुरम, कोझीकोड और कन्नूर जिलों के लिए मंगलवार को अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने वायनाड समेत चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर राज्य के सभी अन्य जिलों के लिए मंगलवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

‘रेड अलर्ट’ 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को दर्शाता है। वहीं ‘ओरेंज अलर्ट’ का मतलब 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर की बहुत भारी बारिश होता है। वहीं ‘येलो अलर्ट’ का मतलब छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच बहुत भारी बारिश होता है। मंगलवार को पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड और कासरगोड जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights