ईरान में मारा गया इजराइल का सबसे बड़ा दुश्मन इस्माइल हानिया, जानिए हमास ने क्या कहा?

ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई। ईरान और आतंकी संगठन हमास ने बुधवार तड़के यह जानकारी दी। हमास ने अपने राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख की मौत के लिए इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने कहा कि वह हानिया की हत्या की जांच कर रहा है। उसने यह नहीं बताया कि हत्या कैसे हुई और हानिया को किसने मारा। फिलहाल, किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसका शक इजराइल पर है। इजराइल ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।हमास ने बताया कि हानिया संगठन के अन्य अधिकारियों, हिजबुल्ला तथा सहयोगी समूहों के अन्य अधिकारियों के साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए तेहरान में था। उसने बताया कि हानिया तेहरान में अपने आवास पर यहूदी हवाई हमले में मारा गया।

हमास ने एक बयान में कहा, ‘‘हमास फलस्तीन के महान लोगों और अरब तथा इस्लामिक देशों के लोगों तथा दुनियाभर के सभी आजाद लोगों के लिए भाई इस्माइल हानिया को शहीद घोषित करता है।’’ वेस्ट बैंक में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हानिया की हत्या को निंदनीय बताते हुए इसे ‘‘कायरतापूर्ण कृत्य और खतरनाक घटनाक्रम’’ बताया। हानिया ने 2019 में गाजा पट्टी छोड़ दी थी और कतर में निर्वासन में रह रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights