नाइजीरिया में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग, दागे आंसू गैस के गोले

 नाइजीरिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। आर्थिक मोर्चे पर इस देश को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालात अब कुछ इस तरह के हो गए हैं कि जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर है। इस बीच नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की तरफ से की गई इस तरह की कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय अखबार ‘डेली ट्रस्ट’ की खबर में कहा गया कि ये मौतें उत्तरी नाइजर राज्य में हुई हैं, जहां प्रदर्शनकारियों द्वारा एक प्रमुख सड़क को अवरुद्ध करने के बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी झड़प हुई। पुलिस ने कम से कम दो अन्य राज्यों में भी गोलीबारी की है। प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि, नाइजीरिया के कई शहरों और कस्बों में सुरक्षा कर्मियों और बख्तरबंद वाहनों को भी तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारी ‘‘भ्रष्टाचार और कुशासन’’ को समाप्त करने की मांग की है। मीडिया में आए विरोध-प्रदर्शन के वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को गोदामों में लूटपाट करते और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। हालात को देखते हुए तीन गर्वनरों ने अपने राज्यों में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। सरकार ने इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights