काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा, 2 मकान गिरने से 8 लोग दबे, एक महिला की चली गई जान

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास यलो जोन में देर रात दो मकान गिर गए। चौक थानाक्षेत्र के खोया गली चौराहे पर ये हादसा हुआ है। इस घटना में दो परिवार के कुल 8 लोग मलबे में फंस गए, जबकि मंदिर के लिए सुरक्षा में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत भी हो गई। 

प्रशासनिक अधिकारियों व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले गेट नंबर 4 को बंद कर दिया गया है। एक नंबर और दो नंबर गेट से मंदिर में जाने वाले दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। NDRF के डीआईजी एमके शर्मा ने बताया कि 4 घंटे चले ऑपरेशन में सभी को सुरक्षित निकल लिया गया। तंग गलियों के कारण रेस्क्यू में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक खोआ गली चौराहे पर स्थित प्रसिद्व जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता का मकान सटा हुआ था। दोनों मकान 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों मकान भरभरा कर गिर पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights