गुरुग्राम के एंबियंस मॉल और नोएडा के DLF Mall को बम से उड़ाने की धमकी मिली

शनिवार दोपहर गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मॉल को खाली कराया गया और वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी बीच नोएडा के DLF मॉल में भी बम होने की बात सामने आई और तुरंत पूरा मॉल खाली करा दिया गया। हालांकि, अब तक किसी भी मॉल में बम मिलने की बात सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि नोएडा में मॉक ड्रिल चल रही थी। इसी वजह से मॉल को खाली कराया गया। वहीं, गुरुग्राम के मॉल में भी कोई बम नहीं मिला है।

गुजरात के अहमदाबाद में अपराध शाखा ने बुधवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर स्वतंत्रता दिवस पर बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार फोन करने वाले की पहचान कुबेरनगर क्षेत्र के निवासी अरिहंत कांकरिया के रूप में हुई है, जो अपनी पढ़ाई को लेकर परेशान था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने कथित तौर पर दोपहर करीब एक बजकर 24 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और स्वतंत्रता दिवस पर बम विस्फोट करने की धमकी दी।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने यह नहीं बताया कि वह किस स्थान पर विस्फोट करेगा। अपराध शाखा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कॉल का पता लगाया और कुछ ही घंटों में कांकरिया को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह पढ़ाई को लेकर अवसादग्रस्त है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights