कर्नाटक में रेड तो 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, गुजरात में भी भारी बारिश के आसार

बारिश से बेहाल गुजरात में तूफान असना के कारण भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, कर्नाटक में अरब सागर से सटे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर पूर्वी राज्यों और मध्य भारत में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा सहित पांच पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारतीय राज्यों में भी तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। गुजरात के किनारे अरब सागर पर बना तूफान असना भी ओमान की तरफ मुड़ गया है। ऐसे में गुजरात के लोगों ने राहत की सांस ली है।

भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। असम, मणिपुर, अरुणाचल और सिक्किम जैसे उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights