आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा कर दिया है। पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया सीएम के तौर पर नामित किया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। आपको बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी और आजादी के बाद भारत के किसी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।