150 डांसर्स के साथ स्टेज पर उतरेंगी रेखा, 22 मिनट तक देंगी डांस की प्रस्तुति

बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस अवॉर्ड शो IIFA 2024 आज से शुरू हो दया है। अबू धाबी में 3 दिनों तक चलने वाले इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड सितारे भी पहुंच गए हैं। बीते रोज यहां शाहरुख खान की एंट्री ने लोगों का ध्यान खींचा। अब रेखा भी IIFA 2024 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। यहां रेखा 22 मिनट की डांस पर्फोमेंस देने वाली हैं। इतना ही नहीं रेखा के पीछे 150 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स नजर आने वाले हैं। अवॉर्ड शो 27 सितंबर से शुरू होगा और 29 तक चलेगा। तीन दिनों के इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारे अपनी अदाओं का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं।

2018 में भी बना चुकी हैं दीवाना

अपने समय की सुपरस्टार हीरोइन रहीं रेखा ने बॉलीवुड को कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। कई फिल्मों में रेखा की एक्टिंग आज भी मिसाल के तौर पर देखी जाती है। रेखा के कई किरदार आज भी लोगों को भूले नहीं हैं। साल 2018 में IIFA अवॉर्ड में रेखा ने अपने सुपरहिट गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का प्रदर्शन किया था। इस डांस पर्फोमेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस उम्र में भी रेखा की दीवानगी कम नहीं हुई है। अब रेखा अबू धाबी में 22 मिनट के डांस प्रदर्शन से एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights