अब महोबा में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर; लोको पायलट की वजह से टला बड़ा हादसा

जिले के कबरई थाना क्षेत्र में शनिवार को रेल की पटरी पर कंक्रीट का खंभा रखने का मामला सामने आया है। खंभे को एक पैसेंजर ट्रेन के चालक ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेल अधिकारियों की शिकायत के आधार पर महोबा में पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस ने 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में भी लिया है। बता दें कि ऐसा ही एक मामला शनिवार को बलिया में भी सामने आया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बताया, ‘‘कबरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा-महोबा रेल मार्ग पर ‘फेंसिंग पिलर’ रखने के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर तब सामने आई जब एक पैसेंजर ट्रेन के चालक ने रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को पटरी पर खंभा रखे जाने की सूचना दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया, ‘‘आरपीएफ के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। नाबालिग ने पटरी पर खंभा रखने की बात कबूल की है।’’ अधिकारी ने बताया कि खंभा पटरी से हटाए जाने के तुरंत बाद ही मार्ग पर रेल यातायात सुचारू हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights