‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद ‘द दिल्ली फाइल्स’ करेगी डबल धमाका, इस दिन रिलीज होगा पहला पार्ट

फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोरने के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी फिल्मों के जरिए विवादित मुद्दों को उठाते हैं और हलचल पैदा कर देते हैं। ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के साथ एक और दिलचस्प कहानी कहने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म ने अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही खबरों में जगह बनाई हुई है। इसके अलावा फिल्ममेकर ने इसे अनोखा बनाने के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर एक लंबी और गहन रिसर्च की है।

दो पार्ट में रिलीजहोगी फिल्म

अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ फिर से हाथ मिलाया है, जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की मेकिंग में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था। अब मेकर्स ने फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो दो पार्ट्स में बनाई जाएगी। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया है कि ‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर ‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ का एक दिलचस्प पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अपने कैलेंडर पर मार्क करें 15 अगस्त, 2025। कई सालों के रिसर्च के बाद द दिल्ली फाइल्स की कहानी एक पार्ट के लिए बहुत शक्तिशाली है। हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर लाने के लिए उत्साहित हैं – दो पार्ट में से पहला, जो हमारे इतिहास के एक अहम चैप्टर से पर्दा उठाता है।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights