5 राज्यों के 22 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकी संगठन JeM से जुड़े मामले में एक्शन

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी, असम और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी कुल 22 स्थानों पर चल रही है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में भी एनआईए छापेमारी कर रही है।  शहर के मशरिकी इकबाल रोड पर अब्दुल्लाह नगर में एक डॉक्टर के होम्योपैथी क्लिनिक पर देर रात से छापेमारी चल रही है।  

इससे पहले अभी हाल में ही एनआईए ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने राज्य के दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता जिलों में 11 स्थानों पर संदिग्धों के आवासों की गहन तलाशी ली। एनआईए की तरफ से कहा गया कि संदिग्ध भाकपा (माओवादी) के सक्रिय कार्यकर्ता थे और माना जाता है कि उन्होंने नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की सहायता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights