श्रिया सरन ने रैंप पर किया कुछ ऐसा, लोग बजाने लगे ताली, हर तरफ हो रही एक्ट्रेस की चर्चा

अपनी सादगी, एक्टिंग और लुक्स से लोगों के दिलों पर राज रहीं श्रेया सरन ने 2024 लैक्मे फैशन वीक में शोस्टॉपर बन छा गईं, लेकिन वह अब सोशल मीडिया पर एक और वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। रैंप पर सभी का ध्यान एक्ट्रेस पर था। श्रिया सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बहुत ही मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं और समय आने पर वह अपना टैलेंट दिखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। रैंप जहां सभी वॉक करने रहे थे तो वहीं एक्ट्रेस ने कुछ हटके किया। श्रिया सरन ने रैंप पर कथक कर सभी का दिल जीत लिया।श्रिया सरन ने रैंप पर वॉक करने की बजाय ‘इन आखों की मस्ती’ की धुन पर एक सुंदर कथक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने डिजाइनर पायल सिंघल के 25 साल पूरे होने के खास मौके पर आयोजित शोकेस तहजीब के लिए रैंप वॉक किया जो गिल्डिंग की अरबी कला से प्रेरित है।

श्रिया सरन शोस्टॉपर में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में इसलिए थी क्योंकि उन्होंने डांस परफॉरमेंस के लिए वॉक करना छोड़ दिया। इस दौरान उन्हें एक शानदार आइवरी और गोल्ड अनारकली पहने हुए देखा गया। एक्ट्रेस को देख कुछ लोग ताली बाजने लगे तो कुछ उनकी वीडियो बनाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights