बहराइच हिंसा में युवक की मौत के बाद बवाल, शव और लाठी-डंडे लेकर धरना प्रदर्शन के लिए निकले 5 हजार लोग

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान युवक की मौत पर बवाल बढ़ता जा रहा है। लगभग पांच हजार लोग चारपाई में शव लेकर तहसील महसी में धरना प्रदर्शन के लिए निकल गए हैं। धरने के लिए जा रहे लोगों के हाथ में लाठी-डंडे भी हैं और पुलिस बल की संख्या बेहद कम है। ऐसे में टकराव की आशंका बढ़ गई है। 

बहराइच जिले के महाराजगंज बाजार में रविवार को विसर्जन के दौरान पथराव और आगजनी के बाद गोली कांड में युवक की मौत हो गई थी। राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद योगी सरकार एक्शन में आई और लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही बहराइच की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है ताकि यहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा सके और किसी अराजक तत्व को जिले में प्रवेश न मिले। मामला शांत होने तक जिले की सीमाओं पर पुलिस तैनात रह सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights