AAP छोड़ने वाले कैलाश गहलोत ने थामा BJP का दामन, कहा- ED और CBI के दबाव वाली बात गलत है

रविवार को आम आदमी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नेता कैलाश गहलोत ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर और बैजयंत पांडा ने कैलाश गहलौत को बीजेपी ज्वाइन कराई है।

कैलाश गहलोत ने कहा, ‘आप को छोड़ना आसान नहीं था। आप में अब हालात ठीक नहीं हैं। आप में आत्मविश्वास टूट गया था।’ उन्होंने कहा, ‘ED और CBI के दबाव वाली बात गलत है। मैं किसी के दबाव में फैसला नहीं लेता हूं। हर मामले में केंद्र से टकराव गलत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights