दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जितेंद्र सिंह संटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के चलते पद्मश्री से सम्मानित जितेंद्र सिंह संटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। संटी शाहदरा से 2013  में बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। 

संटी,  शाहिद भगत सिंह सेवा दल नामक NGO चलते हैं। इस NGO के जरिए वे लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवाते हैं। दिल्ली विधानसभा के वर्तमान स्पीकर राम निवास गोयल शाहदरा से ही विधायक हैं। आज ही रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से सन्यास लेने की इच्छा जाहिर की है।

जितेंद्र सिंह संटी ने कहा–मैं राजनीति से बहुत दूर हो चुका था, कोविड में दौरान लोगों की सेवा करने का मौका मिला। इसी दौरान मुझे अरविंद जी का फोन आया कि वो भी इस यज्ञ में आहुति देना चाहते हैं। परिवार ने भी कहा की साथ आ जाना चाहिए।    अरविंद जी दिल्ली में जीते जी लोगों की सेवा करते हैं और में मरने के बाद। तो दोनों साथ मिल जाए तो जीने से मारने तक लोगों को सम्मान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights