सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 घंटे के अंदर 3 मर्डर, केंद्रीय मंत्री से भी मांगी गई लाखों की रंगदारी

देश की राजधानी दिल्ली अब क्राइम की कैपिटल भी बन चुकी है। आमजन से लेकर खास लोग दिल्ली में अपराधिक मामलों के शिकार हो रहे हैं। पिछले 12 घंटें के अंदर दिल्ली में कई बड़ी अपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जाने की है। 

धमकी देने वाले शख्स ने मंत्री के फोन पर मैसेज भेजा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस और झारखंड के डीजीपी से की है। संजय सेठ झारखंड से सांसद हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बढ़ते क्राइम को लेकर चिंता जताई है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का ये नक्शा दिखाता है कि अमित शाह जी अपने घर के 30 KM के दायरे में भी सुरक्षा देने में नाकाम रहे हैं। केजरीवाल ने गृह मंत्री से पूछते हुए कहा कि आखिर लोग सुरक्षा के लिए कहा जाएं?

दिल्ली के शहादरा में शनिवार सुबह बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुनील जैन के रूप में हुई है। वह बर्तन व्यापारी था। बमाशों ने 6-7 राउंड फायर कर बर्तन व्यापारी की हत्य कर दी। हत्या किस वजह से की गई है। अभी इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कॉमन टॉयलेट की सफाई को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़े के बाद हत्या की वारदात सामने आई है। शुक्रवार रात 12:07 बजे गोविंदपुरी थाने में झगड़े की पीसीआर कॉल पुलिस को मिली। जिसमें दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को पीटा था। पुलिस के अनुसार, सुधीर के सीने, चेहरे और सिर पर चाकू से वार किए गए।  मारपीट के बाद सुधीर, उसके भाई प्रेम और उनके दोस्त सागर को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights