जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट के रूप में जल्द सामने आएगा। आझ यानी 9 दिसंबर को एयरपोर्ट के रनवे पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंड करेगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि डीजीसीए से हरी झंडी के बाद रनवे ट्रायल आयोजित किया जा रहा। इसकी सारी तैयारी कर ली गई है। पहले इसे सोमवार सुबह 11 बजे उतरनी थी लेकिन अब इसे दोबारा रिशेड्यूल कर दिया और अब यह फ्लाइट 2 बजे ट्रायल के तहत एयरपोर्ट पर उतरेगी।

नाइल के अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विमान नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा। रनवे पर विमान की लैंडिंग व टेक ऑफ के जरिए ट्रायल की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने का ट्रायल सोमवार यानी 9 दिसंबर से शुरू हो रही ,जो 15 दिसंबर तक चलेगी।

नाइल के अधिकारियों ने आगे बताया कि इसके बाद एयरपोर्ट से कमर्शियल सेवा शुरू करने के लिए डीजीसीए में एरोड्रम के लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर ट्रायल रन वक्त रहते होगा तो नोएडा एयरपोर्ट पर 17 अप्रैल 2025 से कमर्शियल फ्लाइट्स की उड़ानें शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण लग चुके हैं, जो कोहरे में विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं। एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) भी लगाया जा चुका है, जिसकी एयरक्राफ्ट बीच किंग एयर 360 ईआर के जरिए 10 से 14 अक्टूबर तक जांच की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights