शरद पवार के जन्मदिन पर उनके भतीजे अजित पवार ने आज दिल्ली में उनसे मुलाकात की।

शरद पवार को जन्मदिन पर शुभकामना देने के लिए अजित पवार अपने परिवार और पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ दिल्ली स्थित शरद पवार के आवास पर पहुंचे। इस मुलाकात के बाद अजित पवार का बयान सामने आया 

अजित पवार ने कहा- ‘पवार साहब का 12 दिसंबर को बर्थडे रहता है, तो हमेशा हम उनसे मिलते हैं, उसी हिसाब से आज हम उनको विश करने के लिए गए थे। इस दौरान सामान्य मुद्दों पर चर्चा हुई” वहीं जब अजित पवार से यह पूछा गया कि कहीं चाचा-भतीजा फिर एक साथ तो नहीं आ रहे? इस सवाल को टालते हुए अजित पवार ने कुछ नहीं कहा और आगे बढ़ गए।

अजित पवार ने कल रात अमित शाह से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बात की है। अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इन समस्याओं को जल्द सुलझाने की कोशिश करेंगे। वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से उनकी बात हुई है। 14 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights