डर या बेफिक्री? बॉलीवुड के हैंडसम हंक हीरो ने क्यों ठुकराया था मुख्यमंत्री का ऑफर

सोनू सूद बॉलीवुड के इकलौते हीरो हैं जिन्होंने इंटरनेशल स्टार जैकी चेन के साथ लीड रोल किया है। बॉलीवुड की 74 से ज्यादा फिल्मों में हीरो-विलेन के किरदार निभाने वाले एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया है। जिसमें सोनू सूद ने बताया कि क्यों उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनने के ऑफर्स को ठुकरा दिया था। फिल्मों के साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आजादी छिन जाने के डर से सीएम पद के ऑफर को ठुकरा दिया था। 

सोनू सूद ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को इंटरव्यू दिया है। जिसमें सोनू सूद ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद के पदों का भी ऑफर आ चुका है। सोनू से जब पूछा गया कि क्या आप कभी राजनीति में जाने के बारे में सोचते हैं? इसके जवाब में सोनू बताते हैं, ‘मुझे मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिला था। लेकिन जब मैंने मना कर दिया तो उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव पेश किया। वो देश के काफी प्रभावशाली लोग हैं। उन्होंने मुझे राज्यसभा में भी सीट का ऑफर दिया। ये एक काफी खास समय होता है जब देश के प्रभावशाली लोग आपसे मिलना चाहते हैं। लेकिन मैंने इस सारे ऑफर्स को मना कर दिया। क्योंकि मुझे सबसे बड़ा डर है कि मैं अपनी स्वतंत्रता खो दूंगा जिससे मैं लोगों की मदद करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights