नवजोत सिंह सिद्धू नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनावआईपीएल में कमेंट्री करते दिखेंगे सिद्धू

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन सिद्धू इस बार अपने बयानों को लेकर नहीं बल्कि क्रिकेट को लेकर सुर्खियों में है। वो एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड में वापसी करने जा रहे हैं। क्रिकेट फील्ड वो खेलते हुए तो नहीं दिखाई देंगे। लेकिन अपनी कमेंट्री से लोगों को मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। सिद्धू ने खुद इस बात की पुष्टि की है। सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर स्टार स्पोर्ट्स की एक पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें जानकारी दी गई है कि सिद्धू आईपीएल में कमेंट्री करेंगे। स्टार्ट स्पोर्टस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सरदार ऑफ कॉमेंट्री बॉक्स इज बैक।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वह लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू ने कहा था कि अगर मुझे लोक सभा चुनाव लड़ना होता तो कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ लिया होता। चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद अब सिद्धू अपनी पुरानी फील्ड में वापसी करने वाले है। आने वाले समय में सिद्धू राजनीति सक्रिय रहेंगे या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती थी। लेकिन सिद्धू की इस इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई है। सिद्धू के पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ भी संबंध अच्छे नहीं है। अक्सर कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धू के खिलाफ बयानबाजी करते दिखाई देते है। 11 फरवरी को पंजाब कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आए थे लेकिन सिद्धू को नहीं बुलाया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के साथ भी सिद्धू की बनती नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights