एक तीर से चार निशाने साधेंगे पीएम मोदी, एमपी में प्रधानमंत्री का मेगा रोड शो

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी आज (रविवार) को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर में रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जबलपुर लोकसभा सीट में रोड शो कर पीएम मोदी महाकौशल और विंध्य प्रदेश को साधने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी करीब एक किमी लंबा रोड शो करेंगे। तय समय के अनुसार, पीएम करीब 6 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और रोड शो में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कटंगा से शुरू होगा और छोटी लाइन तक चलेगा। भाजपा ने दावा किया है कि पीएम मोदी के रोड शो में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। पीएम मोदी के रोड शो के लिए बीजेपी ने भव्य तैयारी की। बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर पहुंचकर पीले चावल बांटे थे।

पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए भाजपा नेता कई दिन से तैयारियों में लगे हुए हैं। यहां से पीएम मोदी एमपी में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और यहां चार चरणों में मतदान होना है। इस यात्रा को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। जबलपुर वह जिला है, जो पूरे महाकौशल के साथ विंध्य तक अपना प्रभाव रखता है। साथ ही आदिवासी वर्ग का भी इस इलाके से जुड़ाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights