भ्रष्टाचार पर राजनाथ सिंह की जमकर गर्जना, मोदी सरकार ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया

 लोकसभा चुनाव के चलते राजस्थान में बीजेपी का आक्रमक प्रचार जारी है। इस दौरान राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरों की भूमि राजस्थान की धरती का गुणगान करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कोई भी मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकता है। राजनाथ सिंह बीकानेर के कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा में अर्जुन राम मेघवाल को बड़ी जीत देकर संसद में भेजने का आग्रह किया।

राजनाथ सिंह ने एक देश एक चुनाव की बात को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की परि संकल्पना है कि एक देश में एक चुनाव होना चाहिए। बार-बार लोकसभा चुनाव, बार-बार विधानसभा चुनाव, नगर पालिका चुनाव, पंचायत चुनाव नहीं होने चाहिए। सभी चुनाव देश में एक साथ होने चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री जी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी बनाई हैं। मैं चाहता हूं कि इस बात पर देश की जनता का भी समर्थन होना चाहिए। कांग्रेस तो हर बात का विरोध करती है। देश में एक साथ सभी चुनाव होने चाहिए। सब लोगों की तरफ से इस पर समर्थन मिलना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने राजीव गांधी का नाम लेते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है कि देश में भ्रष्टाचार का मामला व्यापक है। उन्होंने कहा कि मैं ऊपर से 100 पैसे भेजता हूं तो, आम लोगों तक 14 पैसा पहुंचता है। देश में इतना भ्रष्टाचार है कि बाकी यह 86 पैसे दूसरे लोग ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अविश्वसनीय काम हुए हैं। लो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights