बेटा हो तो ऐसा! थलपति विजय ने चेन्नई में मां के लिए बनवाया साईं बाबा का शानदार मंदिर, तस्‍वीर भी आई सामने

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का फिल्मी करियर सफल रहा है। अब वो राजनीति की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इसी साल 2 फरवरी को उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने का ऐलान किया था। ये भी बताया कि फैन क्लब ने उनकी पार्टी का नाम ‘तमिझागा वेत्री कजगम’ (TVK) रखा है। खैर। इन सबके बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वो साईं बाबा मंदिर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके अगल-बगल पुजारी भी हैं। ये मंदिर काफी हद तक शिरडी के साईं बाबा मंदिर से मिलता-जुलता लग रहा है, लेकिन रिपोर्ट्स बता रही हैं कि इस मंदिर का निर्माण उन्होंने खुद करवाया है, वो भी अपनी मां शोभा के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights