व्रिकम के जन्‍मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, आग की लपटों के बीच नजर आया KGF के लिए लड़ता ‘थंगालन’

चियान’ विक्रम मौजूदा समय में भारतीय सिनेमा के सबसे होनाहर एक्‍टर्स में हैं। 17 अप्रैल 1986 को चेन्‍नई में पैदा हुए विक्रम बुधवार को 57 साल के हो गए हैं। मूल रूप से तमिल फिल्‍मों में काम करने वाले इस सुपरस्‍टार की अपकमिंग फिल्‍म ‘थंगालन’ बीते कई महीनों से चर्चा में है। फिल्‍म का टीजर रिलीज हो चुका है और किरदार के लिए उनके लुक और ट्रांसफॉर्मेशन को देख हर कोई हैरान है। बुधवार को एक्‍टर के जन्‍मदिन के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्‍म से एक और वीडियो रिलीज किया है। 49 सेकेंड के इस वीडियों में थंगालन बने विक्रम एक बार फिर आंखों से होते हुए रूह में उतर जाते हैं।

बात विक्रम के जन्‍मदिन की हो रही है, तो यह भी बता दें कि उनका असली नाम केनेडी जॉन विक्‍टर है। वह आगे पा. रंजीत की हिस्‍टोरिकॉल एक्‍शन फिल्‍म ‘थंगालन’ में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म की कहानी ब्रिटिश राज के भारत की है, जहां थंगालन नाम एक आदिवासी नेता है। वह अपने लोगों, अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ता है। अंग्रेज सोने के खदान से खुदाई के लिए उसके गांव पर कब्‍जा करना चाहते हैं।

‘थंगालन’ से जुड़ा जो नया वीडियो शेयर किया गया है, वह फिल्‍म को लेकर उत्‍साह और रोमांच बढ़ाने वाला है। वीडियो में हम आग की लपटों के बीच लड़ते, चीखते विक्रम को देखते हैं। वीडियो में सेट से कुछ बिहाइंड द कैमरा सीन्‍स भी हैं, जहां विक्रम को किरदार के लिए तैयार होते, मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि उन्‍होंने इस किरदार के लिए खूब मेहनत की है। खासकर फिल्‍म के टीजर, पोस्‍टर और इस वीडियो में भी उन्‍हें पहचानना मुश्‍क‍िल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights