500 करोड़ में बनी ‘पुष्‍पा 2’ ने रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं 1200 करोड़? अल्‍लू अर्जुन ने रचा नया इतिहास

अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्‍म 15 अगस्‍त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘सिंघम अगेन’ के पोस्‍टपोन होने के बाद अब इसके सामने कोई बड़ी फिल्‍म भी नहीं है। ऐसे में अनुमान यही है कि यह फिल्‍म कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। एक ओर जहां टीजर रिलीज के बाद से हर क‍िसी की फिल्‍म को लेकर बेताबी बढ़ गई है, वहीं एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की इस फिल्‍म ने प्री-रिलीज कमाई में नया इतिहास रच दिया है। बताया जाता है कि 500 करोड़ के बजट में बनी ‘पुष्‍पा 2’ ने रिलीज से पहले ही 1200 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई कर ली है!

इसमें कोई दोराय नहीं है कि 2021 में ‘पुष्‍पा: द राइज’ की रिलीज होने के बाद यह फिल्‍म फ्रेंचाइजी ‘फ्लावर नहीं फायर’ बन चुकी है। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का सीक्‍वल अब पुष्‍पाराज के ‘रूल’ की कहानी कहने वाली है। इस बीच ‘ट्रैक टॉलीवुड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्‍म ने KGF 2 और RRR के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए प्री-रिलीज कमाई में नया इतिहास रचा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘पुष्‍पा 2’ के हिंदी डब वर्जन के लिए कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये डील हुई है। इस बारे में हमने भी पहले खबर दी थी कि रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने उत्तर भारत में फिल्‍म के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए यह डील की है। जबकि नई रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्ष‍िण भारत में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए 270 करोड़ रुपये में थिएटर राइट्स बिके हैं। जबकि विदेशी बाजार में भी 100 करोड़ या उससे अधिक में थ‍िएटर्स राइट्स की डील पक्‍की हुई है। यानी फिल्‍म ने थ‍िएटर में रिलीज के लिए हुए डील्‍स से ही 570 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights