बिलासपुर में अटल आवास योजना के घरों पर धर्म विशेष का कब्जा

छत्तीगढ़ के बिलासपुर में अटल आवास योजना के तहत घर बनाए गए थे। इन घरों पर धर्म विशेष के लोगों ने कब्जा जमा लिए। साथ ही घरों में मजार बना दिए। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अटल आवास योजना के तहत सरकारी आवास बने हैं। यह आवास 100 से अधिक हैं। इसके पात्र लोगों को आवास आवंटित भी किया गया था। अब कहा जा रहा है कि धर्म विशेष के लोगों ने इस पर कब्जा जमा लिया है।

साथ ही अपने धार्मिक स्थल और मजार बना दिए हैं। यही नहीं, इननलोगों ने घरों के लुक भी बदल दिए हैं। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के देवरी खुर्द इलाके का है।

पहले यह कहा जा रहा था कि यह घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। जांच के दौरान पता चला कि जिस जमीन पर घर के जगह मजार बने हैं, वह अटल आवास योजना के अंतर्गत आता है। विवाद बढ़ने के बाद उस व्यक्ति ने घर का स्ट्रक्चर बदल दिया है। साथ ही विवादित जगह को खुद ही तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि यह प्रकरण प्रधानमंत्री आवास योजना से नहीं जुड़ा हुआ है। 2007-08 में अटल आवास योजना के तहत राज्य शासकीय फंड से यह मकान बने थे। नगर निगम की तरफ से आवासों का आवंटन किया गया था। हमारे पर शिकायत यह आई है कि कुछ लोगों ने अवैध तरीके से वहां कब्जा कर लिया है।

वहीं, कुछ लोगों ने मकान का स्वरूप भी बदल दिया है। कलेक्टर ने कहा कि इसके बारे में नगर निगम को जानकारी दी गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि इसकी जल्दी से जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights