बिहार में एनडीए में शामिल हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने चुनाव पहले दबाव बढाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हम पार्टी की ओर से पटना की सड़कों पर एक पोस्टर लगाया गया है,
बिहार की राजनीति में समय-समय पर अपनी हैसियत बताते रहने वाले जीतन राम मांझी की पार्टी की तरफ से आज एक बड़ा ऐलान किया गया है। यह ऐलान पटना के चौराहों पर पोस्टर लगाकर किया गया है। बिहार में चौथे नंबर की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यह एलान किया है कि अगला मुख्यमंत्री ‘मांझी की संतान होगा’।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम ने एक बार फिर से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जाहिर कर दी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी की पार्टी की कमान अब उनके बेटे संतोष कुमार सुमन के हाथों में है। लेकिन उनकी पार्टी की तरफ से पटना के सड़कों पर आज एक पोस्टर लगाया गया। जिसमें संतोष कुमार सुमन को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है।
वहीं, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निराला यादव को कृष्ण के रूप में दिखाया गया है। ये पोस्टर पटना के डाक बंगला चौराहे पर लगाया गया है। जिस पर लिखा गया है ‘कर दो हर पंचायत में ऐलान, बिहार का मुख्यमंत्री होगा मांझी की संतान’।
बताते चलें कि अभी हाल में सत्ता परिवर्तन के दौरान भी उन्होंने बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड पर दबाव बनाने के लिए यह कहा था कि राजद की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का ऑफर दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वे एनडीए के साथ ही रहेंगे।