धांसू इकनॉमिक ग्रोथ के बाद अब छप्‍परफाड़ जीएसटी कलेक्‍शन

भारत दौड़ लगाने में जुटा है। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर एक के बाद एक शानदार खबर आ रही हैं। अब वस्‍तु एवं सेवाकर (जीएसटी) कलेक्‍शन को लेकर बेहतरीन आंकड़े आए हैं। फरवरी में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्‍शन 12.5 फीसदी बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो गया है।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से इसका पता चलता है। ज्‍यादा जीएसटी कलेक्‍शन अर्थव्‍यवस्‍था के लिए शुभ संकेत है। जब लोग और कंपनियां अधिक करों का भुगतान करते हैं तो जीएसटी संग्रह बढ़ जाता है। यह टैक्‍स अनुपालन में बढ़ोतरी का संकेत देता है। इससे सरकारी खजाना बढ़ता है।

जीएसटी सरकार के लिए राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत होता है। जब जीएसटी संग्रह बढ़ता है तो सरकार के पास अधिक पैसा होता है। इसका इस्‍तेमाल वह विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं को फंड देने के लिए कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights