PM मोदी के गृह राज्य गुजरात से कब महाराष्ट्र पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को की दोपहर दो बजे राजस्थान के धौलपुर से फ़िर से शुरू होगी। यात्रा 2 तारीख़ को 3 बजे तक मध्य प्रदेश पहुंचेगी‌ और वहां 6 मार्च तक रहेगी। इस दौरान यात्रा मुरैना, ग्वालियर, गुना, मंदसौर, शिवपुरी, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम ज़िलों को कवर करेगी।

यात्रा गुजरात में प्रवेश करने से पहले बांसवाड़ा में एक जनसभा के लिए 7 तारीख़ को राजस्थान लौटेगी। गुजरात में यात्रा दाहोद, पंचमहल, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत और तापी ज़िलों को कवर करेगी। 10 मार्च को यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी और राज्य में अपने पहले दिन नंदुरबार और धुले ज़िलों से होकर गुजरेगी। गुजरात में राहुल गांधी पहली बार यात्रा लेकर पहुंचेंगे।

भारता जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण में गुजरात छूट गया था। महाराष्ट्र से यात्रा गुजरी थी। राहुल गांधी अपनी गुजरात यात्रा के पड़ाव में नुक्कड़ सभाएं के साथ पदयात्रा भी करेंगे और लोगों से मिलेंगे।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 10 मार्च को गुजरात से महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पहुंचेगी

यात्रा नंदुरबार से धुले, मालेगांव और नासिक तक जाएगी, जहां राहुल गांधी भगवान राम को समर्पित प्रसिद्ध कालाराम मंदिर और भगवान शिव को समर्पित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके बाद ठाणे जिले के भिवंडी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके उपरांत यह यात्रा मुंबई में प्रस्तावित ‘समापन सभा’ के लिए रवाना होगी। समापन सभा 13 या 14 मार्च को होने की संभावना है।

पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26 फरवरी से एक मार्च तक विश्राम पर रहेगी, ताकि राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने दो विशेष व्याख्यान दे सकें तथा नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकों में भाग ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights