जूनागढ़ में विवादित दरगाह पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

गुजरात में एक बार फिर बड़ा बुलडोजर एक्शन सामने आया है। पिछले साल जून महीने में जूनागढ़ में आगजनी, पथराव का कारण बनी दरगाह को पुलिस-प्रशासन ने हटा दिया है। रात में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं लग पाई। सुबह होते-होते पुलिस-प्रशासन ने शांति से पूरे डिमाेलिशन ऑपरेशन को पूरा कर लिया।

पुलिस प्रशासन ने रात दो बजे अवैध दरगाह को तीन घंटे के अंदर ही हटा दिया। पिछले साल जून महीने में इस अवैध दरगाह को नोटिस दिए जाने पर जूनागढ़ में पथराव, आगजनी के साथ बड़ी हिंसा हुई थी। इसमें पुलिस के बड़े ऑफिसर को भी चोट आई थीं। दरगाह को नोटिस जूनागढ़ नगर निगम की तरफ से दिया गया था।

जूनागढ़ के मजेवाड़ी गेट के पास स्थित इस दरगाह को लेकर पांच साले विवाद हुआ था। इसके बाद पिछले साल जून में जब इस दरगाह को नोटिस दी गई थी, तो काफी विरोध सामने आया था। प्रशासन ने करीब आठ महीने बाद मजेवड़ी गेट पर स्थित दरगाह को रातों-राते बुलडोजर एक्शन के बाद हटा दिया। अवैध दरगाह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 1000 पुलिस बल की मौजूदगी रही।


प्रशासन की तरफ कार्रवाई रात दो बजे शुरू की गई। सुबह 5 बजे तक दरगाह को ध्वस्त करके पूरे रास्ते को सपाट कर दिया गया है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पूरे इलाके को 300-400 मीटर पहले ही बैरिकेड करके आवाजाही बंद कर दी थी। मजेवड़ी गेट के बनी इस दरगाह को लेकर लगातार विवाद समाने आ रहे थे। दरगाह के साथ-साथ प्रशासन ने जूनागढ़ शहर में अलग-अलग जगहों पर बने दो अवैध मंदिरों को भी हटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights