पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हाल ही शादी के बंधन में बंधे और अब नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। शादी के बाद दुल्हन कृति खरबंदा का ससुराल में जोरदार स्वागत किया गया। कृति अभी ससुराल में हैं, और हाल ही उनकी रसोई की रस्म करवाई गई। एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई में सूजी का हलवा बनाया और ससुरालवालों को खिलाया। कृति सेनन ने अपनी पहली रसोई की झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ससुराल में सबको उनका बनाया हलवा कैसा लगा।
तस्वीर में किचन में नजर आ रही हैं। सुर्ख लाल रंग का सूट पहने, हाथों में चूड़ा, गले में मंगल सूत्र और मांग में सिंदूर लगाए कृति ने किचन में एंट्री की और सूजी का हलवा बनाया। उन्होंने जब दादी को हलवा खिलाया, तो दिल खुश हो गया। कृति खरबंदा को उनकी दादी सास ने आशीर्वाद दिया और गले से लगा लिया।