स्टेज पर पोज देतीं श्रद्धा कपूर अचानक पपाराजी से पिज्ज़ा मांगने पहुंच गईं

श्रद्धा कपूर उन सितारों में से एक हैं जिनकी पपाराजी के साथ खूब जमती है। श्रद्धा बले दिखने में बेहद दुबली-पतली हों लेकिन इसी के साथ वो काफी फूडी भी हैं, ठीक वैसी ही जैसा उनका किरदार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार ‘ में दिखा है। श्रद्धा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से कुछ ऐसे वीडियोज़ शेयर किया करती हैं जो किसी ट्रीट से कम नहीं होते। श्रद्धा का एक मजेदार वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें पिज़्ज़ा इंजॉय करते पपराजी के बीच वह जंप कर जाती हैं और उनसे एक पिज़्ज़ा उड़ाकर ले जाती दिख रही हैं।

श्रद्धा का ये वीडियो सिलेब्रिटी पपाराजी वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम पर नजर आया है। इस वीडियो में भूखी श्रद्धा ग्लैमरस अंदाज में स्टेज पर दिख रही हैं और फिर अचानक उनकी नजर पपराजी पर पड़ती है जो अपना स्नैक्स इंजॉय करते दिख रहे हैं। श्रद्धा उनसे पूछती हैं कि वो क्या खा रहे हैं। वह कहती दिख रही हैं- मुझे बहुत भूख लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights